मंगलवार, 29 जुलाई 2014

बस यूंही

बढती टमाटर की कीमतों के हिसाब से जल्दी ही फिल्मो के
डायलाग इस प्रकार के होंगे !
मेरे करण अर्जुन आयेंगे;
और दो किलो टमाटर लायेंगे. . .
ये ढाई किलो के टमाटर जब आदमी लेता है ना;
तो आदमी उठता नहीं उठ जाता है. . .
मेरे पास बंगला है गाडी है बैंक बैलेंस है
रुपया है पैसा है, तुम्हारे पास क्या है?
मेरे पास टमाटर है!
जिनके घर टमाटर के सलाद होते हैं;
वो बत्ती बुझा कर खाना खाते हैं. . .
चिनॉय सेठ, टमाटर बच्चों के खरीदने की चीज़ नहीं होती;
सड़ा निकल जाए तो आंखों से खून निकल आता है. . .
मैं आज भी फेंके हुए पैसे नहीं उठाता;
टमाटर हो तो अलग बात है. . .
लगता है सब्जी मंडी में नए आये हो साहेब;
सारा शहर मुझे टमाटर के नाम से जानता है. . .
11 राज्यों की सरकार मुझे ढूंढ़ रही है;
पर टमाटर को खरीदना मुश्किल ही नहीं,नामुमकिन है. . .
ये टमाटर मुझे दे-दे ठाकुर। . . .
तुम्हे चारो तरफ से पुलिस ने घेर लिया है;
अपने सारे टमाटर कानून के हवाले कर दो.

शनिवार, 26 जुलाई 2014

कम्बख्त इश्क नहीं आसां

मोदी के राज मे नमक स्वादानुसार
प्याज जेबानुसार और टमाटर औकातानुसार ही खायें
वैधानिक चेतावनी : टमाटर खरीदने जाते समय पैन कार्ड ले जाना न भूले :)

भूख इंसान को गद्दार बना देती है

पता नहीं दिल कुछ कुछ टमाटर के रंग का और प्याज के आकार का क्यों लगने लगा है कुछ दिन यूंही और अच्छे दिन चले तो चाँद में महबूबा का चेहरा नहीं रोटी ही दिखाई देगी

ऐसे दिन भी देखे है

कृपया अधिकृत विक्रेताओं से ही टमाटर खरीदे टमाटर खरीदते वक्त विक्रेताओं की फोटो का मिलान उनके नमो अच्छे दिन कार्ड की फोटो से जरूर करें और अगर आप का कोई टमाटर सड़ा या गला निकले तो तुरन्त उसकी FIR नजदीकी पुलिस चौकी में करवायें
वैधानिक चेतावनी :-टमाटर खाना घर के बजट के लिये हानिकारक है
eating tomato is injurious to your budget  :)